संडीला: अतरौली के सिद्धनाथ बाबा मंदिर में पहुंचे विद्युत पोल, जल्द जगमगाएगा बाबा का दरबार
अतरौली के सिद्धनाथ बाबा मंदिर में स्ट्रीट लाइट लगवाने का वादा एमएलसी अशोक अग्रवाल ने पूरा करना शुरू कर दिया है।जाजूपुर के लालपुर खाले गाँव के पास से गुजरी गोमती नदी की तलहटी में विराजमान सिद्धनाथ बाबा वर्षों से उजाले का इंतजार कर रहे थे।एमएलसी ने दरबार तक बिजली पहुँचाने के लिए विभाग ने विद्युत पोल भेज दिए हैँ जिससे भक्तों की उम्मीदें जाग चुकी हैँ।