बांका: उज्जीवन बैंक के ग्रुप लोन कर्मी हत्या मामले में फरार अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
Banka, Banka | Nov 27, 2024 थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्काडीह चौक के समीप गत दिनों उज्जीवन बैंक के ग्रुप लोन कर्मी की हत्या मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त खड़िहारा गांव निवासी मो. सावीर ने बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि हत्या के बाद पुलिस ने कांड का सफल उद्भेदन करते हुए पूर्व में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था।