बदनोर: ब्यावर नगर परिषद के आयुक्त श्रवण राम को निलंबित किया गया, नियम विरुद्ध ले आउट प्लान पास करने का आरोप
Badnor, Ajmer | Jun 18, 2026
ब्यावर। नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर नियम विरुद्ध तरीके से ले आउट प्लान स्वीकृत करने का आरोप है। स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर ने राजस्थान सिविल सेवा नियम 13(1) के तहत कारवाही की है।