खजनी: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग तेज, सिकरीगंज में युवाओं ने निकाला श्रद्धांजलि मार्च
बिहार के भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले को लेकर रविवार को सिकरीगंज क्षेत्र में युवाओं ने श्रद्धांजलि मार्च निकाला। महादेवा बाजार से शुरू हुआ मार्च सिकरीगंज तक पहुंचा, जहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठाई गई।