नावाडीह: सरूबेड़ा जंगल मे अवैध कोयला के खिलाफ एसडीओ व डीएसपी ने की छापेमारी, तीस तन अवैध कोयला जब्त
Nawadih, Bokaro | Apr 20, 2024 नावाडीह प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से हो रही कोयले की अवैध कारोबार को अंकुश लगाने को बेरमो एसडीओ अशोक कुमार एवं डीएसपी विशिष्ट नारायण सिंह ने शनिवार की सुबह नावाडीह प्रखंड के सारुबेड़ा समीप जंगल में छापेमारी की । इस दौरान बेरमो एसडीओ ने यहां लगभग तीस टन अवैध स्टीम कोयला से लदा एक ट्रक जब्त करने में सफल रही।