कटघोरा: 7 साल के बच्चे से पैंट उतारकर गलत हरकत, नहाते देख पड़ोसी की नीयत बिगड़ी, चिल्लाने पर पत्थर से कुचला सिर
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 7 साल के बच्चे से गलत हरकत के बाद मर्डर हुआ है। मासूम तालाब में नहा रहा था। इस दौरान पड़ोसी रंजीत कुमार की नीयत बिगड़ गई। आरोपी उसे बहलाकर सुनसान जगह ले गया, जहां बच्चे का पैंट उतारकर उसने गंदी हरकत की। विरोध करने पर मार डाला।