उनियारा: पलाई की बैरवा ढाणी में संदिग्धावस्था में मिला युवक का शव
Uniara, Tonk | Aug 19, 2024 पलाई में बैरवा ढाणी के पास कृषि कार्य के दौरान संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है मृतक राजाराम बैरवा के घर पर नहीं पहुंचने पर परिजन ढूंढते हुए खेत पर पंहुचे। जहाँ युवक राजाराम मृतक अवस्था में मिला। सूचना पर उनियारा हेडकांस्टेबल हेमराज जाट मय जाप्ते मौके पर पंहुचे और घटना को लेकर जानकारी ली।