हुज़ूर: शराब दुकान शिफ्टिंग का विरोध तेज, अवधपुरी में लोगों का प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Apr 5, 2026 भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कोलार रोड के मदाकिनी चौराहे, ईंटखेड़ी और सेमराकलां के बाद अब अवधपुरी में भी विरोध शुरू हो गया है। रविवार शाम करीब 7 बजे स्थानीय रहवासियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया|