तानसेन: खेती की जमीन को प्लॉट बताकर बेचने वाले आधा दर्जन भू-माफियाओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज
Tansen, Gwalior | Apr 30, 2026 छह भूमाफियाओं के खिलाफ अवैध रूप से कॉलोनी काटकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया है।कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर मप्र पंचायत एवं राज्य स्वराज अधिनियम 1993 की धारा के तहत पुरानी छावनी पुलिस ने पटवारी राजेश कुरैचया की शिकायत पर गजेंद्र सिकरवार, सुजान सिंह, जनवेद राजावत, रामनरेश राठौर, अभयसिंह, प्रहलाद सिंह जादौन आदि के खिलाफ यह मुकदमे दर्ज किए हैं।