मझिआंव में नगर पंचायत द्वारा मीट दुकानों को रेफरल अस्पताल के पास आवंटित किए जाने के बावजूद दुकानदार मुख्य पथ पर दुकानें लगा रहे हैं। इससे राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है और वाहन चालकों को भी दुर्गंध के कारण यह रास्ता पसंद नहीं आ रहा है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि दुकानों के पास कचरा फेंका जाता है और दवा का छिड़काव नहीं हो रहा है।