प्रतापगढ़: कोटडी में चारागाह भूमि से अवैध कब्जा हटाया, ब्राउन शुगर मामले में जेल बंद आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर
प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उपखंड के कोटड़ी गांव में सोमवार को प्रशासन ने चारागाह भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की। प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर करीब 350 वर्ग फीट में बने मकान के निर्माण को हटाया। प्रशासन के अनुसार मकान बनाने वाला व्यक्ति ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर वर्तमान में जेल में बंद है।