Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
No video available

ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात को पुलिस-प्रशासन के पास रणनीति नहीं #ndtvnews #publickipehel @aajtakbharat@publicuser

Bihar, Nalanda | May 11, 2022

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति-1
स्थान- नालन्दा
दिनांक : 06 अगस्त 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा

*हरनौत बाजार में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता एवं आवेदन शिविर आयोजित*
बिहारशरीफ: प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी "पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना" के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक लाभुकों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से आज हरनौत बाजार में विशेष जागरूकता एवं ऑन-द-स्पॉट आवेदन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उपस्थित सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता ने लोगों को योजना के उद्देश्य, पात्रता, केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, रूफटॉप सोलर प्रणाली की स्थापना, आवेदन प्रक्रिया तथा इससे होने वाली बिजली बिल में बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर के दौरान इच्छुक उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर पोर्टल पर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया तथा आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने योजना में रुचि दिखाई तथा आवेदन कराने के लिए अपना पंजीकरण कराया।
जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के जागरूकता एवं आवेदन शिविरों का आयोजन जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं बाजार क्षेत्रों में निरंतर किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त कर सकें और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को अपनाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अपना योगदान दे सकें।
जिला प्रशासन, नालंदा ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा अपने घरों पर रूफटॉप सोलर स्थापित कर बिजली बिल में बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Energy Department, Bihar 
Bihar State Power Holding Company Limited

प्रेस विज्ञप्ति-1 स्थान- नालन्दा दिनांक : 06 अगस्त 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा *हरनौत बाजार में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता एवं आवेदन शिविर आयोजित* बिहारशरीफ: प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी "पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना" के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक लाभुकों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से आज हरनौत बाजार में विशेष जागरूकता एवं ऑन-द-स्पॉट आवेदन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उपस्थित सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता ने लोगों को योजना के उद्देश्य, पात्रता, केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, रूफटॉप सोलर प्रणाली की स्थापना, आवेदन प्रक्रिया तथा इससे होने वाली बिजली बिल में बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर के दौरान इच्छुक उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर पोर्टल पर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया तथा आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने योजना में रुचि दिखाई तथा आवेदन कराने के लिए अपना पंजीकरण कराया। जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के जागरूकता एवं आवेदन शिविरों का आयोजन जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं बाजार क्षेत्रों में निरंतर किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त कर सकें और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को अपनाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अपना योगदान दे सकें। जिला प्रशासन, नालंदा ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा अपने घरों पर रूफटॉप सोलर स्थापित कर बिजली बिल में बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar Bihar State Power Holding Company Limited

Nalanda, Bihar | Aug 6, 2026

केंद्र एवं बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में राष्ट्रीय पदयात्रा

केंद्र एवं बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में राष्ट्रीय पदयात्रा

Bihar, Nalanda | Aug 6, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
स्थान- नालन्दा
दिनांक : 05 अगस्त 2026
*प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा: आवेदन, अधिष्ठापन और स्ट्रक्चर निर्माण में तेजी लाने के निर्देश*
• न्यूनतम 150 नए आवेदन दर्ज कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
• ⁠विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह 100 सोलर संयंत्र अधिष्ठापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया
• ⁠साप्ताहिक आधार पर न्यूनतम 1500 स्ट्रक्चर निर्माण तथा 1000 सोलर पैनलों के अधिष्ठापन का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

*बिहारशरीफ (नालंदा):*  आज समाहरणालय में विद्युत विभाग से संबंधित केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पिछले तीन दिनों में दर्ज किए गए 48 आवेदनों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अब से प्रत्येक सप्ताह न्यूनतम 150 नए आवेदन दर्ज कराए जाएं तथा प्रति सप्ताह 100 सोलर संयंत्रों का अधिष्ठापन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर संयंत्र स्थापना हेतु आवश्यक स्ट्रक्चर निर्माण कार्य की भी विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यरत एजेंसी 'सेन एंड पंडित' के स्थानीय प्रतिनिधि को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक सप्ताह न्यूनतम 1500 स्ट्रक्चर का निर्माण तथा 1000 सोलर पैनलों का अधिष्ठापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक समयबद्ध ढंग से पहुंच 
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों के बिजली व्यय में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

• टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, समयबद्ध उपचार एवं नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
• ⁠स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) एवं अन्य परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की शीघ्र पहचान एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
• ⁠राशन कार्ड से संबंधित लंबित मामलों, नए आवेदनों एवं त्रुटियों के सुधार की समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने तथा शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया गया।
• ⁠राजस्व महा-अभियान के तहत दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी, भू-अभिलेखों के अद्यतन एवं भूमि विवादों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 *बिहारसरीफ (नालंदा):* जिलाधिकारी ने टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार तथा नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करें।

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) एवं अन्य योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अंचल अधिकारियों एवं नगर निकायों को आवश्यक भूमि की पहचान कर शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध होने से कचरा प्रबंधन की स्थायी व्यवस्था विकसित होगी तथा शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

राशन कार्ड से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पात्र लाभुकों के आवेदन, लंबित मामलों एवं त्रुटियों के सुधार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि योग्य लाभुकों का राशन कार्ड निर्धारित समय के भीतर बनाया जाए तथा अपात्र व्यक्तियों के मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राशन कार्ड से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करने के भी निर्देश दिए।

राजस्व महा-अभियान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी, भू-अभिलेखों के अद्यतन, भूमि विवादों के निष्पादन एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों की प्रगति की समीक्षा की।

साथ ही जिले के डिग्री कॉलेजों से संबंधित आधारभूत संरचना, भूमि उपलब्धता एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Energy Department, Bihar 
Bihar Health Department 
State Health Society, Bihar 
Bihar Education Department

प्रेस विज्ञप्ति स्थान- नालन्दा दिनांक : 05 अगस्त 2026 *प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा: आवेदन, अधिष्ठापन और स्ट्रक्चर निर्माण में तेजी लाने के निर्देश* • न्यूनतम 150 नए आवेदन दर्ज कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। • ⁠विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह 100 सोलर संयंत्र अधिष्ठापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया • ⁠साप्ताहिक आधार पर न्यूनतम 1500 स्ट्रक्चर निर्माण तथा 1000 सोलर पैनलों के अधिष्ठापन का लक्ष्य निर्धारित किया गया। *बिहारशरीफ (नालंदा):* आज समाहरणालय में विद्युत विभाग से संबंधित केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पिछले तीन दिनों में दर्ज किए गए 48 आवेदनों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अब से प्रत्येक सप्ताह न्यूनतम 150 नए आवेदन दर्ज कराए जाएं तथा प्रति सप्ताह 100 सोलर संयंत्रों का अधिष्ठापन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर संयंत्र स्थापना हेतु आवश्यक स्ट्रक्चर निर्माण कार्य की भी विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यरत एजेंसी 'सेन एंड पंडित' के स्थानीय प्रतिनिधि को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक सप्ताह न्यूनतम 1500 स्ट्रक्चर का निर्माण तथा 1000 सोलर पैनलों का अधिष्ठापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक समयबद्ध ढंग से पहुंच प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों के बिजली व्यय में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। • टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, समयबद्ध उपचार एवं नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। • ⁠स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) एवं अन्य परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की शीघ्र पहचान एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। • ⁠राशन कार्ड से संबंधित लंबित मामलों, नए आवेदनों एवं त्रुटियों के सुधार की समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने तथा शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया गया। • ⁠राजस्व महा-अभियान के तहत दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी, भू-अभिलेखों के अद्यतन एवं भूमि विवादों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। *बिहारसरीफ (नालंदा):* जिलाधिकारी ने टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार तथा नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करें। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) एवं अन्य योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अंचल अधिकारियों एवं नगर निकायों को आवश्यक भूमि की पहचान कर शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध होने से कचरा प्रबंधन की स्थायी व्यवस्था विकसित होगी तथा शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। राशन कार्ड से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पात्र लाभुकों के आवेदन, लंबित मामलों एवं त्रुटियों के सुधार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि योग्य लाभुकों का राशन कार्ड निर्धारित समय के भीतर बनाया जाए तथा अपात्र व्यक्तियों के मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राशन कार्ड से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करने के भी निर्देश दिए। राजस्व महा-अभियान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी, भू-अभिलेखों के अद्यतन, भूमि विवादों के निष्पादन एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही जिले के डिग्री कॉलेजों से संबंधित आधारभूत संरचना, भूमि उपलब्धता एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar Bihar Health Department State Health Society, Bihar Bihar Education Department

Nalanda, Bihar | Aug 5, 2026

एक तरफ जहां मोदी सरकार के दबाव में राजनीतिक दल टूट रहे हैं और सासंद पार्टी बदल रहे

एक तरफ जहां मोदी सरकार के दबाव में राजनीतिक दल टूट रहे हैं और सासंद पार्टी बदल रहे

Bihar, Nalanda | Aug 5, 2026

प्रेस विज्ञप्ति-1
स्थान- नालन्दा
दिनांक : 03 अगस्त 2026
*साप्ताहिक समीक्षा बैठक में 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जिलाधिकारी ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश*
• 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर तिरंगा यात्रा तीन चरणों में जनभागीदारी के साथ आयोजित होगी।
• ⁠सहयोग पोर्टल, लोक शिकायत एवं NHRC से संबंधित लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करते हुए किसी भी स्तर पर अनावश्यक लंबितता नहीं रखने का निर्देश दिया गया।
• ⁠राशन कार्ड निर्माण, हर घर नल का जल योजना के लंबित भुगतान, अभियान बसेरा-2 तथा डिग्री कॉलेज के लिए भूमि उपलब्धता सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
• ⁠विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में स्लोगन लेखन, चित्रकला, सेल्फी प्रतियोगिता, सामूहिक वंदे मातरम् गायन सहित विभिन्न राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश।
*बिहारशरीफ (नालंदा):* लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन तथा आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी बैठक कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जवाबदेही के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिला स्तर पर सहयोग पोर्टल पर 60 दिनों से अधिक समय से लंबित सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक लंबितता स्वीकार्य नहीं होगी। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) से संबंधित सभी मामलों का जिला स्तर पर त्वरित निष्पादन कर मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित किया जाए तथा जिला स्तर पर कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए।

अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत नालन्दा जिला ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है।
बैठक में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि चयन करते समय उसकी बेहतर सड़क एवं परिवहन कनेक्टिविटी का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में विद्यार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

राशन कार्ड निर्माण की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में कम राशन कार्ड बने हैं, वहां विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी पूरी गंभीरता एवं समर्पण के साथ कार्य करें।

हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत लंबित भुगतान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने तथा सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि तिरंगा यात्रा का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। 11 अगस्त को प्रखंड स्तर पर, 12 अगस्त को जिला स्तर पर तथा 13 अगस्त को राजधानी पटना में राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा आयोजित होगी।
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचे और कोई भी घर इस अभियान से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता, सेल्फी प्रतियोगिता, सामूहिक वंदे मातरम् गायन सहित विभिन्न राष्ट्रभक्ति आधारित कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा तथा इन गतिविधियों का नेतृत्व शिक्षा विभाग करेगा।
उन्होंने जिला स्तर पर समाहरणालय से कारगिल पार्क तक भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित करने तथा स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं राष्ट्रभक्ति से संबंधित विषयों पर विभिन्न स्थानों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग कराने का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक सरकारी कार्यालय में नियमानुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए तथा ध्वज वितरण की ऐसी व्यवस्था की जाए कि प्रत्येक वार्ड एवं प्रत्येक घर तक तिरंगा समय पर पहुंच सके।
बैठक में लोक शिकायतों, सहयोग पोर्टल, न्यायालयीन मामलों एवं अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन, नियमित मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Education Department 
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar 
Public Health Engineering Department, Government of Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India

प्रेस विज्ञप्ति-1 स्थान- नालन्दा दिनांक : 03 अगस्त 2026 *साप्ताहिक समीक्षा बैठक में 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जिलाधिकारी ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश* • 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर तिरंगा यात्रा तीन चरणों में जनभागीदारी के साथ आयोजित होगी। • ⁠सहयोग पोर्टल, लोक शिकायत एवं NHRC से संबंधित लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करते हुए किसी भी स्तर पर अनावश्यक लंबितता नहीं रखने का निर्देश दिया गया। • ⁠राशन कार्ड निर्माण, हर घर नल का जल योजना के लंबित भुगतान, अभियान बसेरा-2 तथा डिग्री कॉलेज के लिए भूमि उपलब्धता सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। • ⁠विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में स्लोगन लेखन, चित्रकला, सेल्फी प्रतियोगिता, सामूहिक वंदे मातरम् गायन सहित विभिन्न राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश। *बिहारशरीफ (नालंदा):* लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन तथा आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी बैठक कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जवाबदेही के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिला स्तर पर सहयोग पोर्टल पर 60 दिनों से अधिक समय से लंबित सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक लंबितता स्वीकार्य नहीं होगी। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) से संबंधित सभी मामलों का जिला स्तर पर त्वरित निष्पादन कर मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित किया जाए तथा जिला स्तर पर कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत नालन्दा जिला ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है। बैठक में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि चयन करते समय उसकी बेहतर सड़क एवं परिवहन कनेक्टिविटी का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में विद्यार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। राशन कार्ड निर्माण की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में कम राशन कार्ड बने हैं, वहां विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी पूरी गंभीरता एवं समर्पण के साथ कार्य करें। हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत लंबित भुगतान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने तथा सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि तिरंगा यात्रा का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। 11 अगस्त को प्रखंड स्तर पर, 12 अगस्त को जिला स्तर पर तथा 13 अगस्त को राजधानी पटना में राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा आयोजित होगी। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचे और कोई भी घर इस अभियान से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता, सेल्फी प्रतियोगिता, सामूहिक वंदे मातरम् गायन सहित विभिन्न राष्ट्रभक्ति आधारित कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा तथा इन गतिविधियों का नेतृत्व शिक्षा विभाग करेगा। उन्होंने जिला स्तर पर समाहरणालय से कारगिल पार्क तक भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित करने तथा स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं राष्ट्रभक्ति से संबंधित विषयों पर विभिन्न स्थानों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग कराने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक सरकारी कार्यालय में नियमानुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए तथा ध्वज वितरण की ऐसी व्यवस्था की जाए कि प्रत्येक वार्ड एवं प्रत्येक घर तक तिरंगा समय पर पहुंच सके। बैठक में लोक शिकायतों, सहयोग पोर्टल, न्यायालयीन मामलों एवं अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन, नियमित मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। Samrat Choudhary CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar Public Health Engineering Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India

Nalanda, Bihar | Aug 3, 2026