जयसिंहनगर: जयसिंहनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह सम्पन्न
जयसिंहनगर जनपद के थाना परिसर ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ बुधवार की शाम 4 बजे लगभग सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। आयोजन स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।