पूरनपुर: दूधिया खुर्द धार्मिक स्थल पर पहुंची महिला की सोने की चैन चोरी, मुकदमा दर्ज
बंडा थाना क्षेत्र के गांव सिंघापुर पनई की रहने वाली प्रीति देवी पत्नी शिवकुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया। 12 मई को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के दूधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के पास में स्थित सतभईया बाबा मंदिर पर गई थी और प्रसाद चढाने के लिए लाइन में लगी तभी उसकी सोने की चैन चोरी हो गई। मामले में मुकदमा दर्ज।