पूरनपुर: गांव डूडा में जिला पंचायत द्वारा बनाई जा रही पुलिया का निर्माण पीले ईट से, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव डूडा में जिला पंचायत के द्वारा पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार मनमानी करते हुए जमकर भ्रष्टाचार कर रहा है। निर्माण कार्य में मानक के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है बल्कि निर्माण कार्य में घटिया समाग्री व पीला ईट लगाई जा रही हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।