पूरनपुर: गांव रुरिया सलेमपुर में बाल विवाह मामले में पुजारी सहित 12 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुरिया सलेमपुर में 24 अप्रैल को 15 बर्षीय किशोरी की शादी 17 बर्षीय किशोर के साथ की गई थी। जानकारी लगने पर महिला कल्याण विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो जाँच में पाया गया कि नाबालिग की शादी जबरन कराई गई थी। इस मामले में उप निरीक्षक रीना कुमारी ने पुजारी सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।