पूरनपुर: घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव में युवक ने प्रेमिका से मंदिर में की शादी, फिर बड़े भाई से कराई कोर्ट मैरिज
बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि दो साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। परिजनों ने उसकी शादी बंडा थाना क्षेत्र में कर दी थी। युवक प्रेमिका के घर जाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जानकारी लगने पर पति ने आत्महत्या कर ली थी। युवक ने मंदिर में शादी कर प्रेमिका को घर ले आया था।