होशंगाबाद नगर: सेठानी घाट पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने मां नर्मदा की पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की
रविवार को सेठानी घाट पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश पटेल के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के तहत धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर माँ नर्मदा का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई। पूजन कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।