वारिसनगर: वारिसनगर थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन,12 में से 6 मामले का हुआ निष्पादन।
शनिवार को वारिसनगर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अपर थाना अध्यक्ष शशि शंकर कुमार ने किया। जनता दरबार में नया और मामले को लेकर कुल 12 फरियादी पहुंचे हुए थे, जिसमें कुल 06 यानी आधा दर्जन मामले का निष्पादन किया गया। शेष 06 फरियादियों को अगली तिथि पर बुलाया गया। मौके पर सीआई महेश्वर राम,अमीन चंदेश्वर सिंह,मंटुन कुमार उपस्थित रहे