वारिसनगर: वारिसनगर थाना परिसर में विभिन्न कांडों में जप्त कुल 850 लीटर देसी व विदेसी शराब का किया गया विनष्टीकरण।
वारिसनगर थाना परिसर में रविवार की दोपहर को जिलाधिकारी के आदेश पर थाने में जप्त देशी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सह बीडीओ अजमल परवेज, थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार, अपर थाना अध्यक्ष शशि शंकर कुमार के मौजूदगी में करीब 10 कांडो में जप्त कुल 850 लीटर देशी - विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया है।