वारिसनगर: मथुरापुर में फेके गये पत्थर से किशोर हुआ घायल, ईलाज के क्रम में हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।
समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर प्रखंड के मथुरापुर क्षेत्र के बेगमपुर वार्ड संख्या 09 निवासी पिंकू पासवान के 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार जो सोमवार की देर संध्या डीजे के साथ चल रहा था जिसमें काफी भीड़ थी। इसी दौरान एक युवक ने भीड़ में बड़ा पत्थर फेंक दिया वह पत्थर विकास कुमार के माथे पर जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज के क्रम में मौत हो गई।