जगदलपुर: बारिश के कारण शहर के गायत्री नगर में कई घरों में घुसा नाली का पानी, रहवासी त्रस्त #jansamasya
बस्तर संभाग में विगत 4 दिनों हो रहे बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, जिससे बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के चित्रकोट मार्ग पर बिनाका मॉल के सामने गायत्री नगर के सैकड़ों मकान के भीतर बुधवार दोपहर 12 बजे बारिश का पानी घुस गया । दरअसल 5 साल पहले बड़े नाले का निर्माण किया गया था, जिसके साथ पुलिया भी बनाई गई। गलत ड्राइंग-डिजाइन समस्या का मूल कारण है।