जगदलपुर: जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न, खरीफ फसल सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश
जिला पंचायत बस्तर के सभागार में बुधवार दोपहर 1 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक के दौरान जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन किए जाने पर बल देते हुए आम जनता को लाभान्वित करने कहा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि खरीफ फसल सीजन में असुविधा न हो।