बांका: डीएम ने समाहरणालय परिसर से आग से बचाव के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Banka, Banka | Apr 6, 2026 जिले में अगलगी की घटनाओं की रोकथाम, राहत एवं बचाव को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की है। जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने सोमवार की दोपहर 12 बजे समाहरणालय परिसर से नुक्कड़ नाटक आधारित जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार यह जागरूकता अभियान जिले के सभी 11 प्रखंडों में चलाया जाएगा।