मंझनपुर: अमीनपुर सवरो गांव के पास से डॉक्टर का अपहरण कर अस्पताल ले जाकर स्टॉप व मरीजों के सामने पिटाई, शिकायत पर मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के अमीनपुर सवरो गांव में रहने वाले एक डॉक्टर को कार में बंधक बनाकर बदमाशों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने वापस अस्पताल में ले जाकर स्टॉप व मरीजों के सामने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर 2 व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।