कांके: मोरहाबादी मैदान में नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान
Kanke, Ranchi | May 18, 2026 मोरहाबादी मैदान में रविवार देर रात करीब 11 बजे नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर मोरहाबादी मैदान में हो रही अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।