नावाडीह: सुरही पंचायत भवन में रामनवमी व उर्स को लेकर हुई बैठक
Nawadih, Bokaro | Apr 17, 2024 सुरही पंचायत भवन में मंगलवार को दो समुदाय के गणमान्य लोगों के साथ बैठक हुई।बैठक में बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मुख्य रुप से उपस्थित थे।बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 17 अप्रैल को रामनवमी के साथ सुरही में मुसलमानों की ओर से मनाए जाने वाला उर्स भी है।दोनों समुदाय की ओर से नगर भ्रमण किया जाता है।