पन्ना: वन विभाग की सजगता से बची तेंदुए की जान, शाहनगर टीम ने शिकारी को पकड़ा
Panna, Panna | Dec 25, 2024 दक्षिण पन्ना वनमण्डल की शाहनगर टीम ने 23-24 दिसंबर की रात गश्त के दौरान फंदे में फंसे तेंदुए को बचाने में सफलता हासिल की। चिकित्सा दल और टाइगर रिजर्व टीम ने तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ा। सतना से बुलाए गए डॉग स्क्वॉड की मदद से आदतन शिकारी जियालाल चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।