कर्रा: कर्रा में तेज रफ्तार 18 चक्का टेलर ने 7 लोगों को रौंदा, 4 महिलाएं और 3 बच्चों की मौत
Karra, Khunti | Nov 6, 2026 गुरुवार रात कर्रा थाना क्षेत्र के जोने-लुदरू मोड़ के पास तेज रफ्तार 18 चक्का टेलर ने सात लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में चार महिलाएं, दो बच्चियां और एक बच्चे की मौत हुई। चालक और खलासी मौके से फरार हैं।