किस्को: खरकी बाला टोली पंचायत भवन के पास एक साल से धंसे पुल से लोग परेशान, जान हथेली पर रखकर कर रहे आवागमन <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड के खरकी बाला टोली पंचायत भवन के समीप पुल का पिलर बीते एक वर्ष पूर्व भारी बारिश के कारण धंस गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। पुल की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। कोचा, कसियाडीह, सेमरडीह और खरकी जैसे दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले इस पुल के ध्वस्त पिलर के कारण संपर्क मार्ग पूरी तरह बा