किस्को: बोंगा गांव में वज्रपात से गाय की मौत, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़
लोहरदगा जिले किस्को प्रखंड अंतर्गत अरेय पँचायत के बोंगा ग्राम में बीते गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे वज्रपात की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। मृत गाय किसान बुधराम उरांव, पिता समरा उरांव की थी, जो अपने परिवार का भरण-पोषण दूध बेचकर करते थे। गाय की मौत के बाद किसान बुधराम उरांव काफी दुखी नजर आए। उन्होंने बताया कि यह गाय ही उनके परिवार की रोजी-रोटी