किस्को: तेज रफ्तार केटीएम बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक गंभीर रूप से घायल, हेलमेट पहनने वाला सुरक्षित
लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार केटीएम बाइक अनियंत्रित होकर सेन्हा थाना क्षेत्र के कण्डरा पुल के समीप पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में विशुनपुर थाना क्षेत्र के आदर मंजरियां निवासी मुकेश उराँव (पिता - रामकेश्वर भगत) गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के समय वह हेलमेट हाथ में पकड़े हुए था, जिस