किस्को: लोहरदगा में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, अफवाहों से बचने की अपील
आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नरेश कुमार यादव ने की। इस अवसर पर आपसी भाईचारा कायम रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने एवं निर्धारित रूट चार्ट पर जुलूस निकालने को लेकर चर्चा हुई। थाना प्रभारी नरेश यादव ने कहा कि गंगा-जमुनी तहज़ीब के त