कोडरमा: पोल फैक्ट्री में हादसा, गंभीर रूप से घायल मजदूर को सदर अस्पताल से रिम्स रांची किया गया रेफर
जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर स्थित एक पोल फैक्ट्री में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इंडियन कंक्रीट्स पॉवरिंग इंडिया नामक पोल निर्माण प्लांट में अनलोडिंग के दौरान लोहे के तार का बंडल गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नवलशाही निवासी 55 वर्षीय मोहन कुमार के रूप में हुई है।