कोडरमा: हेल्थ रॉक जिम की शुभांगी वर्णवाल ने बिस्ट क्लासिक झारखंड में इतिहास रचा
झुमरी तिलैया की बेटी शुभांगी वर्णवाल ने गया रोड चौपारण में आयोजित बिस्ट क्लासिक झारखंड बेंच प्रेस, स्काउटस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उजाला कंपलेक्स, बिग बाजार के ऊपर संचालित हेल्थ रॉक जिम की सदस्य शुभांगी ने 57 किलो वजन वर्ग की महिला श्रेणी में तीनों कैटेगरी में प्रथम स्थान किया।