कोडरमा: करमा में ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
तिलैया थाना क्षेत्र के करमा में रविवार को एक ई रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त होने से ई रिक्शा का चालक घायल हो गया। घायल की पहचान करमा निवासी संतोष कुमार उम्र 25 वर्ष पिता विक्रम साव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार संतोष ई रिक्शा से सामान लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ई रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गई ळ। जिसमें वह घायल हो गए।