कोडरमा: भारत को जानो प्रतियोगिता में डीएवी विद्यालय के छात्रों का जलवा, कर्नल विजय ने परिषद के कार्यों की सराहना की
भारत विकास परिषद झुमरी तिलैया शाखा के तत्वावधान में रविवार को मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में जिला स्तरीय “भारत को जानो” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों – जूनियर एवं सीनियर ग्रुप में आयोजित की गई।