उचकागांव: छोटका सांखे में चाकूबाजी मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी, दो गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के छोटका सांखे गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक के गर्दन पर चाकू से हमला कर बुरी तरीके से घायल करने के मामले में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जिसे शनिवार के दिन न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।