ठेठईटांगर: ठेठईटांगर के बाघचट्टा में सड़क निर्माण कार्य का जिला परिषद सदस्य ने किया निरीक्षण, लगाया अनियमितता का आरोप
ठेठईटांगर प्रखंड के बाघचट्टा में करोड रुपए की लागत से बना रहे हैं सड़क निर्माण कार्य का गुरुवार को जिला परिषद सदस्य अजय एक्का ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बताया कि कार्य में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है ,जिसकी वजह से सड़क कुछ सालों में बर्बाद हो जाएगी ।उन्होंने कहा कि इस मामले में डीसी से शिकायत कर जांच की मांग करेंगे।