तरारी: तीसरे विकल्प से होगा बिहार का कायाकल्प, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को बदलाव का बताया गया संकेत
बिहार में सियासी बदलाव की बयार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में जनसुराज के प्रांतीय नेता और प्रशांत किशोर के करीबी माने जाने वाले घनश्याम राय ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब लालू-नीतीश युग से ऊब चुकी है और तीसरे विकल्प की तलाश में है। यह विकल्प कोई और नहीं, बल्कि जनसुराज ही है।