तरारी: इमादपुर क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 294 एमटी बालू जब्त, बालू माफियाओं में मचा हड़कंप
Tarari, Bhojpur | Jun 29, 2025 अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध भोजपुर पुलिस एवं जिला खनन पदाधिकारी की संयुक्त टीम ने शनिवार रात बड़ी कार्रवाई की। इमादपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में एक साथ छापेमारी करते हुए कुल 7 स्थानों से 294 मीट्रिक टन अवैध बालू भंडारण का पता लगाया गया जिसे तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया है।इस अभियान का नेतृत्व भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज कर रहे थे।