तरारी: विशंभरपुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, दबंगों ने आग लगाई, महिला सहित कई लोग घायल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Tarari, Bhojpur | Jun 28, 2025 इमादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशंभरपुर गांव में गुरुवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो पक्षों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें एक महिला भी शामिल है। घायलों को आनन-फानन में तरारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।