तरारी: बड़कागांव पंचायत के वार्ड 14 से आंगनबाड़ी केंद्र के स्थानांतरण के विरोध में महिलाओं ने सीडीपीओ कार्यालय का किया घेराव
तरारी प्रखंड के बड़कागांव पंचायत के वार्ड संख्या 14 में वर्षों से संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को हटाकर वार्ड संख्या 13 में स्थानांतरित किए जाने से नाराज पोषण क्षेत्र की महिलाओं ने मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय (सीडीपीओ कार्यालय) का घेराव किया। आक्रोशित लाभुक महिलाओं ने कार्यालय पर प्रदर्शन कर केंद्र को पुनः पूर्ववत स्थान पर संचालित करने की मांग की।