स्याना: नगर पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान नगर में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों पर सर्वसम्मति से लगी मोहर
Siyana, Bulandshahr | Jul 9, 2026
नगर पालिका सभागार में आयोजित वोट बैठक के दौरान मौजूद सदस्यों की सर्वसम्मति से नगर में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की मंजूरी दी गई। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता एवं अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर के संचालन में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा नगर के विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव भी रखा गया।