सुपौल: सुपौल नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव निर्विरोध संपन्न, सदस्य चुने गए
Supaul, Supaul | May 27, 2026 सुपौल नगर परिषद में बुधवार को सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण और निर्विरोध तरीके से संपन्न हो गया। अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान डीडीसी एवं एसडीओ सुपौल की मौजूदगी में सभी 28 वार्ड पार्षदों ने सर्वसम्मति से तीन सदस्यों का चयन किया। इस अवसर पर नगर परिषद सुपौल के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव भी मौजूद रहे।