लातेहार: लातेहार समाहरणालय में शनिवार दोपहर 3 बजे जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न
जिला समन्वय समिति की बैठक लातेहार समाहरणालय में शनिवार की दोपहर 3:00 बजे संपन्न हुई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता लातेहार आयुक्त संदीप कुमार ने करते हुए सभी विभागों की संचालित योजनाओं की समीक्षा किया एवं संचालित योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति तथा निष्पादन में आ रही समस्याओं की विस्तृत जानकारी लेकर समीक्षा उपरांत पूर्ण करने का निर्देश दिया।