ब्यौहारी: पपौंध में सड़क हादसे में 6 घायल, पुलिस ने दिखाई मानवता
पपौंध थाना क्षेत्र के जमुनी-हिनौता रोड पर कार और ऑटो की भिड़ंत में 6 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी और आरक्षक नवी खान ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर सभी को ब्यौहारी रेफर किया गया। पुलिस ने मानवता दिखाते हुए वाहन से ही घायलों को पहुंचाया।मामले में रविवार सुबह 8 बजे से पुलिस ने जांच शुरू की है।