सदर: जमीनी विवाद में चली गोलियां, दुबग्गा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
Sadar, Lucknow | Jun 26, 2026 दुबग्गा में जमीनी विवाद के दौरान फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अवैध असलहों के साथ वादी सैफ खान और उसके साथी पर जानलेवा फायरिंग की थी, जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए। घटना में बाइक, मकान की दीवार और गेट क्षतिग्रस्त हो गए।