होशंगाबाद नगर: कोतवाली पुलिस ने सत्संग गार्डन के पीछे की कार्रवाई में 133 लीटर अवैध शराब और ₹2 लाख का सामान ज़ब्त किया
कोतवाली पुलिस ने सत्संग गार्डन के पीछे कारवाई करते हुए एक कार से 133 लीटर अवैध शराब जप्त की जिसकी कुल कीमत 2 लाख है। गुरुवार सुबह 8 बजे पुलिस ने बताया देर रात सत्संग गार्डन के पीछे प्लॉट पर गोल्डन काले रंग की कार खड़ी मिली जिसका लॉक खुला हुआ था। कार से 10 पेटी देशी शराब एवं 05 पेटी अँग्रेजी शराब के रखा होना पाया गया। उक्त शराब करीबन 133 लीटर 65 हजार की जप्त।