दीपावली अमावस्या मेला-2026 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश।
रात्रि में दीपावली अमावस्या मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बेड़ी पुलिया, पर्यटन तिराहा, रामघाट सहित प्रमुख मेला क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण कर तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंदाकिनी नदी के निकट नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरे में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची प्रदर्शित कराने, मेला क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।